फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: ढाई साल से लटकी अनुकंपा नियुक्ति; पूर्व सीएमओ ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

Sat, 19 Aug 2023 09:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

पूर्व सीएमओ ने विभाग के अल्टीमेटम देकर बोले, अगर 30 अगस्त तक नीरज तिवारी के पुत्र की लैब टेक्नीशियन के पद पर नियुक्ति नहीं हुई तो वह भोपाल में बल्लभ भवन के सामने आमरण अनशन करेंगे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग में अनुकंपा नियुक्ति का मामला। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगभग ढाई साल पहले शिवपुरी में स्वास्थ्य विभाग में एमपीडब्ल्यू पद पर कार्यरत नीरज तिवारी की मृत्यु हुई थी। उनकी मृत्यु के बाद उनके पुत्र ने अनुकम्पा नियुक्ति हेतु आवेदन दिया, लेकिन ढाई साल में भी पात्रता के बावजूद नीरज तिवारी के पुत्र की नियुक्ति नहीं हो पाई। बताया जाता है कि सहायक ग्रेड-3 अमित तिवारी नियुक्ति में अड़ंगे लगा रहा है। 

विज्ञापन


पूर्व सीएमओ रामनिवास शर्मा ने अल्टीमेटम दिया है कि 30 अगस्त तक नीरज तिवारी के पुत्र की लैब टेक्नीशियन के पद पर नियुक्ति नहीं हुई तो वह भोपाल में बल्लभ भवन के सामने आमरण अनशन करेंगे।

समाजसेवा में सक्रिय पूर्व सीएमओ रामनिवास शर्मा ने बताया कि 4 मार्च 2021 को मेरे रिश्तेदार नीरज तिवारी की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी और उनके पुत्र द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था, लेकिन सीएमएचओ ऑफिस शिवपुरी ने अज्ञानतावश आवेदन संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मध्यप्रदेश को भेज दिया। उस आवेदन पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन


शर्मा कहते हैं कि जब मेरे द्वारा पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया तो अमित तिवारी सहायक ग्रेड-3 ने सीएमएचओ गुना को फर्जी तरीके से नियुक्ति दिए जाने हेतु आदेश जारी किए गए। जब उस पत्र के आधार पर आवेदक गुना पहुंचा तो बताया गया कि पद रिक्त ही नहीं है। पूर्व सीएमओ शर्मा का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में माननीय मंत्री से भी निवेदन किया, लेकिन इसके बाद भी कोई प्रगति नहीं है और अमित तिवारी द्वारा लगातार टरकाया जा रहा है। आयुक्त महोदय को भी बताया गया, लेकिन रिकॉर्ड जलने का हवाला दिया गया। जब मैंने सारा रिकॉर्ड शिवपुरी से लाकर प्रस्तुत किया इसके बाद भी विभाग मौन है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें