फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: प्रदेश में खाद की किल्लत, शिवपुरी में लंबी-लंबी कतारें तो शाजापुर में चक्काजाम कर रहे किसान

Fri, 11 Nov 2022 06:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी/शाजापुर

सार

मध्य प्रदेश में इन दिनों खाद की किल्लत बढ़ने लगी है। खाद लेने के लि किसानों की कतारें दिखने लगी हैं। खाद की मारामारी बढ़ने के बाद कई जिलों से हंगामे की खबरें भी आने लगी हैं। शिवपुरी में पुलिस बल को तैनात करना पड़ा तो शाजापुर में किसानों ने चक्काजाम का प्रयास किया। 
विज्ञापन
खाद के लिए कतार में लगे किसानों को समझाइश देते पुलिसकर्मी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में किसान खाद के लिए परेशान नजर आ रहे हैं। गेहूं की बुआई जारी है और किसानों को खाद की जरूरत है। लेकिन उपलब्धता आसान नहीं होने से परेशानी की स्थिति बनी हुई है। खाद वितरण केंद्रों पर इस समय डीएपी खाद और यूरिया के लिए मारामारी मची हुई है। किसानों को एक बोरी खाद के लिए लाइन में लगकर धक्का-मुक्की करनी पड़ रही है। 
विज्ञापन


शिवपुरी में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने दावा किया है कि सभी किसानों को खाद मिल रहा है। शुक्रवार को शिवपुरी के लुधावली खाद वितरण केंद्र पर व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। बताया गया कि वितरण केंद्र पर इंटरनेट फेल होने से किसानों को खाद की रसीद नहीं बन पा रही थी। लाइन बढ़ने से किसान आक्रोशित हो रह थे। कई किसानों ने बताया कि वे 2 से 3 दिन से यहां आकर लाइन में लग रहे हैं लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल रहा है। कई किसानों ने आरोप लगाए कि खाद निजी विक्रेताओं के गोदामों पर जा रहा है। फिर इन गोदामों से यह खाद ब्लैक में बेचा जा रहा है। कई किसानों ने बताया कि वह दो व तीन दिन से लगातार आ रहे हैं लेकिन खाद के कट्टे नहीं मिल रहे। 
 
विज्ञापन

शाजापुर में भी खाद के लिए किसान परेशान हो रहे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
शाजापुर में किसानों का हंगामा
शाजापुर में भी खाद की कमी परेशानी की वजह बनी हुई है। शुक्रवार को किसानों को ने जमकर हंगामा किया और किसानों ने सड़क पर चक्काजाम का प्रयास भी किया। बता दें कि किसान बीते चार दिनों से खाद के लिए शाजापुर सोसाइटी के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सर्वर डाउन होने से किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। हालात यह है कि आधी रात से ही किसान यहां पर लाइन लगाने पहुंच जाते हैं।

शुक्रवार को किसान आक्रोशित हो गए। और उन्होंने बेरछा रोड पर चक्काजाम कर दिया। किसानों के सड़क पर उतरते ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को शांत किया और जाम खुलवाया। खाद लेने के लिए बड़ी संख्या में महिला किसान भी यहां पहुंची थीं और अपनी बारी आने के लिए जद्दोजहद करते दिखीं। 



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें