फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: कैंसर के इलाज के नाम पर कर रहा था ठगी, फर्जी डॉक्टर और उसका ससुर मथुरा से गिरफ्तार

Fri, 16 Jan 2026 03:48 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज करने और लैब खोलने के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने के मामले में पुलिस ने दामाद और ससुर की धोखेबाज जोड़ी को हिरासत में लिया है। पुलिस बीते एक साल से इनकी तलाश में थी।
 
विज्ञापन
आरोपी डॉक्टर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की करैरा थाना पुलिस ने लैब खोलने और कैंसर जैसे गंभीर इलाज के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले फर्जी डॉक्टर और उसके ससुर को मथुरा से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। दामाद-ससुर की गिरफ्तारी के बाद ठगी के और भी कई मामले सामने आने लगे हैं क्योंकि अब कई अन्य पीड़ित भी पुलिस के पास पहुंचने लगे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बबलू गुचैट नामक व्यक्ति, जो स्वयं को बंगाली डॉक्टर बताता था, टीला रोड क्षेत्र में क्लीनिक संचालित करता था। उसने कई लोगों के साथ ठगी की और परिवार सहित मकान और क्लिनिक खाली करके फरार हो गया था। पुलिस तभी से मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

ये भी पढ़ें: Indore News: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले फील्डिंग करना होगा मास्टरस्ट्रोक, ओस गिरने के बाद बदलेगी रणनीति
विज्ञापन


आखिरकार विश्वसनीय सूचना पर करैरा पुलिस ने साइबर सेल शिवपुरी की मदद से मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में दबिश दी और मुख्य आरोपी बबलू गुचैट को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि ठगी की रकम का एक हिस्सा उसने अपने ससुर राजू साह को दिया था। इसके बाद पुलिस ने ससुर को भी आरोपी बनाते हुए मथुरा-वृंदावन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपियों को करैरा थाने लाए जाने के बाद कई अन्य पीड़ित भी सामने आए, जिन्होंने लैब खोलने के नाम पर और कैंसर जैसे गंभीर इलाज के बहाने की गई ठगी की शिकायतें दर्ज कराईं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें