फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election: पुराने साथी ज्योतिरादित्य के लिए वोट मांग रहे पचौरी, अब BJP के स्टार प्रचारक की हैसियत से मैदान में

Thu, 18 Apr 2024 05:12 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शिवपुरी

सार

इस साल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले नेताओं में पचौरी ही इकलौते ऐसे नेता है, जो भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं। पचौरी गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में सक्रिय होकर भाजपा का प्रचार कर रहे हैं। अपने पुराने साथी ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा कराए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए वोट मांग रहे हैं। 
विज्ञापन
सुरेश पचौरी अब भाजपा के स्टार प्रचारक हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मप्र की राजनीति में बीते दिनों कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी अब स्टार प्रचारक की भूमिका में हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने मप्र के गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में भी सक्रिय होकर भाजपा का प्रचार शुरू कर दिया है। इसी क्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी अपने पुराने साथी ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए भी पूरी सक्रियता के साथ प्रचार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पचौरी गुना-शिवपुरी में सुरेश पचौरी अपने पुराने साथी ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा कराए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए वोट मांग रहे हैं। खासकर शिवपुरी जिले में वे लगातार सक्रिय बने हुए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी लोगों से कह रहे हैं कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से शिवपुरी में मेडिकल कॉलेज आया। इसके अलावा सतनवाड़ा में एनटीपीसी इंजीनियरिंग कॉलेज, आरजीवी विश्वविद्यालय का कॉलेज खुला, ग्वालियर-गुना फोरलेन की मंजूरी सहित शिवपुरी में चारों ओर सड़कों का विकास कार्य का जिक्र भी वह अपने जनसंपर्क के दौरान कर रहे हैं।

ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में शामिल हुए 
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में सक्रिय होकर भाजपा का प्रचार कर रहे हैं। वे ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में बीते दिनों शामिल हुए। इस दौरान सभी समाज बंधुओ से उन्होंने सिंधिया को वोट करने की अपील की। इसके अलावा भी विभिन्न समाजों के बंधुओं, सामाजिक संस्थाओं और गणमान्य लोगों के घरों पर भी जाकर शिवपुरी में किए गए विकास कार्यों का जिक्र किया। 
विज्ञापन


भाजपा के स्टार प्रचारक हैं सुरेश पचौरी
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने 16 अप्रैल को गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र के शिवपुरी में पार्टी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के नामांकन पत्र दाखिल कार्यक्रम में शामिल होने के बाद संसदीय क्षेत्र में जनसंपर्क किया। शिवपुरी व अशोकनगर जिले में जनसंपर्क करते हुए भाजपा को जिताने की अपील की। गौरतलब है कि सुरेश पचौरी हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। इस साल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले नेताओं में पचौरी ही इकलौते ऐसे नेता है, जो भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें