फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: कैचमेंट एरिया में भरे पानी में मछली पकड़ने गया युवक, अचानक हुआ गायब, रेस्क्यू अभियान जारी

Wed, 14 Feb 2024 01:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

Shivpuri: शिवपुरी जिले में एक डैम के कैचमेंट एरिया में भरे पानी में मछली पकड़ने गए एक युवक के गायब होने का मामला सामने आया है। पानी में ट्यूब पर बैठकर मछली पकड़ने का युवक का पता न लगने पर देर रात रेस्क्यू अभियान चलाया गया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। 
 
विज्ञापन
भरे पानी में मछली पकड़ने गया युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी में एक डैम में मछली पकड़ने गए एक युवक के गायब होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद बुधवार को सुबह से ही फिर से एसडीआरएफ और पुलिस ने संयुक्त रूप से यहां पर रेस्क्यू अभियान चलाया है। युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। बामौरकला थाना क्षेत्र के दिधाऊनी गांव में मंगलवार सुबह का यह हादसा बताया जा रहा है।

विज्ञापन


युवक की तलाश में रेस्क्यू अभियान शुरू हुआ
बताया जा रहा है कि बामौरकला थाना क्षेत्र के दिधाऊनी गांव में निर्माणाधीन डैम के कैचमेंट एरिया में भरे पानी में मछली पकड़ने 40 वर्षीय अमर सिंह आदिवासी गया था। इसके बाद यह वापस नहीं लौटा। ऐसी संभावना है कि यह गहरे पानी में डूब सकता है। गायब युवक को लेकर काफी तलाश के बाद भी युवक का पता नहीं लग सका है।इसके बाद मंगलवार की शाम को पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम ने पहुंचकर लापता युवक की डैम में तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद अब बुधवार सुबह से खोजने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया है।

युवक मछली पकड़ने गया था
बताया जा रहा है कि अमर सिंह आदिवासी जो दिधाऊनी गांव का है। वह गांव के पास बन रहे निर्माणाधीन डैम में भरे पानी में मछली पकड़ने ट्यूब पर बैठकर उतरा था। इसके यह अपने घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बामौरकला थाना प्रभारी नीतू सिंह धाकड़ ने बताया कि अमर सिंह के पानी में डूबने की सूचना उसके परिजनों ने दी थी। इसके बाद पुलिस ने सुराग लगाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें