फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: बिजली गिरने से झोपड़ी में जिंदा जला युवक, बदहवास पत्नी बच्चों को बचाती रही, पर पति को न बचा सकी

Tue, 03 Feb 2026 07:20 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी के सिलानगर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से खेत की झोपड़ी में रह रहे 26 वर्षीय वीरसिंह आदिवासी की मौत हो गई। पत्नी ने साहस दिखाकर दोनों बच्चों को बचा लिया। आग से झोपड़ी जल गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर जांच शुरू की।

 
विज्ञापन
शिवपुरी में बिजली गिरने से झोपड़ी में आग लग गई और युवक जिंदा जल गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिलानगर गांव में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से खेत की झोपड़ी में रह रहे 26 वर्षीय वीरसिंह आदिवासी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के वक्त पत्नी ने साहस दिखाते हुए जैसे-तैसे दोनों बच्चों को जलती झोपड़ी से बाहर निकाल लिया, लेकिन वह अपने पति की जान नहीं बचा सकी। घटना के बाद पत्नी और बच्चे कई घंटों तक शव के पास बिलखते रहे, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिलानगर निवासी वीर सिंह आदिवासी अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ खेत पर बनी एक झोपड़ी में रहते थे। परिवार ने भोजन किया और झोपड़ी में सो गया। सुबह मौसम में अचानक बदलाव आया और रुक-रुक कर बारिश होने लगी। बिजली गिरने की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। झोपड़ी में आग लग गई। वीर सिंह सीधे इसकी चपेट में आ गए।

ये भी पढ़ें-  90 लाख का सोना चांदी चुराकर कचरे में छुपाए, नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी पत्नी ने दोनों बच्चों को जलती हुई झोपड़ी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन अपने पति को नहीं बचा पाईं। आग की चपेट में आने से वीर सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद वीर सिंह की पत्नी और बच्चे झोपड़ी के पास ही रहे। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में मदद की। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें