फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: एक बहन ने बेटे के साथ तो दूसरी ने तीन बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, छह मौतों से कांप उठा इलाका; कोहराम

Thu, 29 Oct 2026 06:29 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी जिले के दो गांवों में बुधवार को दो सगी बहनों ने अपने बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। दोनों घटनाओं में बहनों समेत चार बच्चों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
इसी में कुएं में लगाई थी छलांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बुधवार को सामने आई दो दर्दनाक घटनाओं ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जिले के दो अलग-अलग गांवों में दो सगी बहनों ने अपने बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इन घटनाओं में दोनों बहनों समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार मासूम बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस दोनों मामलों की अलग-अलग जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, पहली घटना बैराड़ थाना क्षेत्र के गूंगरगांव की है। यहां रहने वाली अंजली रावत ने अपने छह साल के बेटे के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना में मां और बेटे दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अंजली आठ महीने की गर्भवती थी। उसके पति की मौत के बाद से वह सदमे में थी। परिजनों के मुताबिक, पति की मौत के बाद अंजली मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। अंजली और उसके बेटे की मौत की खबर से परिवार में दुख का माहौल था। इसी बीच उसकी बड़ी बहन सीता रावत के साथ भी एक दर्दनाक घटना सामने आई।

विज्ञापन


पढे़ं: 55 दिन से टेंट में विराजमान खड़े हनुमान, रात में स्कैनिंग करने पहुंचा प्रशासन, भक्तों में आक्रोश

दूसरी घटना कोलारस थाना क्षेत्र के खोंकर गांव की है। यहां सीता रावत ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना में सीता और उसके तीनों बच्चों की मौत हो गई। एक ही दिन में दो बहनों और उनके चार बच्चों की मौत से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

दोनों घटनाओं की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कुएं से बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस घटनाओं के कारणों का पता लगाने में जुटी है। दोनों मामलों में परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कोलारस थाना प्रभारी जितेंद्र चंदेलिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटनाओं से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटनाओं के कारणों का पता चल सकेगा।

शिवपुरी में एक ही दिन में दो बहनों और चार बच्चों की मौत की घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद घटनाओं से जुड़े अन्य तथ्य सामने आ सकेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें