फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर : कथाकार इंद्रेश करवा चौथ के लिए इंदौर से खरीदा गिफ्ट, बोले-इस पर्व में समर्पण व समर्पण का भाव

Thu, 29 Oct 2026 06:21 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

करवा चौथ पर पत्नी को समय देने के लिए कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने इंदौर में भागवत कथा का समय बदला और गुरुवार को सुबह ही कथा का समापन कर वृंदावन रवाना हो गए। बुधवार को उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि उन्हें भी अपनी पत्नी को समय देना है। 
विज्ञापन
कथाकार इंद्रेश उपाध्याय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागवत कथा के लिए इंदौर आए प्रसिद्ध कथाकार इंद्रेश उपाध्याय गुरुवार को कथा का समापन करने के बाद वृंदावन लौट गए। करवा चौथ के पर्व को देखते हुए उन्होंने गुरुवार को कथा का समय दोपहर 3 बजे के बजाय सुबह 8 बजे रखा था। बुधवार की कथा के दौरान उन्होंने समय में बदलाव की वजह बताते हुए मजाकिया अंदाज में कहा था कि माताओं-बहनों को करवा चौथ का व्रत रखना है, लेकिन इसमें उनका भी स्वार्थ है। यह उनका पहला करवा चौथ है और उन्हें भी अपनी पत्नी को समय देना है।

विज्ञापन

 

इंद्रेश उपाध्याय की पत्नी कथा के दौरान इंदौर में ही थीं, लेकिन बुधवार को वे वृंदावन लौट गईं। इसके बाद इंद्रेश ने भी गुरुवार को कथा का जल्दी समापन किया और इंदौर से रवाना हो गए। उन्होंने अपनी पत्नी के लिए इंदौर से ही साड़ी खरीदी, जिसे वे करवा चौथ पर उपहार में देंगे।
 

कथा में बताया व्रत, प्रेम और परिवार के प्रति समर्पण का महत्व

गुरुवार को कथा के दौरान इंद्रेश उपाध्याय ने करवा चौथ के व्रत का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि यह व्रत केवल भूखे-प्यासे रहने की परंपरा नहीं, बल्कि जीवनसाथी के प्रति प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। माताएं-बहनें अपने पति की लंबी उम्र और परिवार के कल्याण की कामना के साथ यह व्रत करती हैं।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि मां अपने बच्चों और परिवार के लिए लगातार त्याग करती है। उसका जीवन अपने लिए कम और दूसरों के लिए अधिक होता है। व्रत का भाव भी यही है कि व्यक्ति अपने सुख से पहले अपनों के सुख के बारे में सोचे। उन्होंने कहा कि बहू केवल रोटी बनाने के लिए ससुराल नहीं आती, बल्कि अपने व्यवहार और कर्मों से पूरे परिवार के कल्याण में योगदान देती है।
 

शहर में हुए करवा चौथ के आयोजन

करवा चौथ के अवसर पर शहर में विभिन्न आयोजन भी हुए। पंजाबी महिला समिति की ओर से इंदौर के एक होटल में करवा चौथ सेलिब्रेशन आयोजित किया गया। इसमें महिलाएं सज-संवरकर पहुंचीं और पूजा-अर्चना की। शहर के अन्य स्थानों पर भी करवा चौथ के आयोजन हुए। वहीं, कई होटलों ने करवा चौथ स्पेशल मेन्यू के साथ ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर भी पेश किए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें