केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोरोना पॉजिटिव मरीजों से वीडियो कॉल पर चर्चा की और होम आइसोलेशन में प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं और उपचार व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव मरीजों से वीडियो कॉल पर चर्चा कर उनकी कुशलता जानी। मंत्री सिंधिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर मरीजों से मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और अहतियात बरतने की अपील की। केंद्रीय मंत्री ने जिले के कोरोना संक्रमित दीपक प्रधान और उनकी पत्नी अलका प्रधान से वीडियो कॉल पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने होम आइसोलेशन में प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं और उपचार व्यवस्थाओं के बारे में संक्रमितों से जानकारी ली।