मध्य प्रदेश के श्योपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। किला श्योपुर के एक प्राथमिक स्कूल के टीचर ने स्कूली बच्चों की ऑनलाइन क्लास के लिए बनाए व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक तस्वीरें शेयर कर दी। टीचर का नाम इंसाफ मोहम्मद बताया जाता है। उसके खिलाफ शिकायत की गई है। शिक्षा विभाग ने उस पर कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी एसके सोलंकी ने आदेश जारी कर इंसाफ मोहम्मद को सस्पेंड किया है। यह आदेश कहता है कि सोमवार सुबह स्कूली बच्चों, उनके पैरेंट्स और टीचर्स के लिए बने व्हाट्सएप ग्रुप में टीचर ने आपत्तिजनक तस्वीरें शेयर कर दी थी। टीचर को मध्य प्रदेश सिविल सर्विसेस (कंडक्ट) रूल्स के उल्लंघन के आरोप में निलंबित किया गया है।