शिवपुरी में चोरों ने दो एटीएम काटकर 42 लाख रुपये उड़ा लिए
- फोटो : अमर उजाला
शिवपुरी जिले के तीन ATM को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोरों ने शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्वालियर बायपास पर पुलिस बूथ से महज 100 मीटर दूर स्थित SBI के दो एटीएम को गैस कटर से काटा और लाखों रुपए चुराकर ले गए।
एसडीओपी अजय भार्गव ने बताया कि ग्वालियर बायपास के पास लगे एटीएम को गैस कटर से काटकर 22.89 लाख रुपये और आधा किमी दूर कमलागंज के दूसरे एटीएम से 19.26 लाख रुपये चुरा लिए। मौके पर एडिशनल एसपी, SDOP सहित भारी पुलिस पल तैनात है। वहीं अब स्निफर डॉग टीम को बुलाया गया है। जो अब जांच पड़ताल में जुटी है। चोरों ने एक्सिस बैंक के एक एटीएम को भी निशाना बनाया, पर वहां से वो कुछ नहीं ले जा सके।