फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी: पानी की टंकी पर कलाबाजी दिखा रहे युवक का फिसला पैर, नीचे गिरा

Wed, 01 Dec 2021 02:06 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

नशे में धुत एक युवक पानी की टंकी पर कलाबाजी दिखा रहा था। लोग नीचे खड़े होकर उसका वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान युवक का पैर फिसला और वह नीचे आ गिरा। वह घायल है और इलाज के लिए उसे ग्वालियर रैफर किया गया है। 
 
विज्ञापन
शिवपुरी में टंकी पर चढ़कर करतब दिखा रहा था युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत लुधावली में जलावर्धन योजना के ओवरहेड टैंक पर कलाबाजी दिखाना एक युवक को भारी पड़ा। मंगलवार दोपहर जब शराब के नशे में धुत होकर वह कलाबाजी दिखा रहा था तो पैर फिसला और वह नीचे गिर गया। इससे वह घायल हो गया। उसे ग्वालियर रैफर किया गया है। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी अनुसार अशोक राठौर मंगलवार को ही दो बार टंकी पर चढ़ा। सुबह चढ़ा तो उसकी पत्नी उसे उतारकर साथ ले गई थी। थोड़ी देर बाद वह आंख बचाकर फिर टंकी पर चढ़ गया। घर पर बताया गया तो उन्होंने भी अनदेखी कर दी। कुछ देर बाद अशोक के गिरने की खबर मिली। तब परिजनों ने दौड़ लगाई और उसे अस्पताल ले गए। अशोक की कलाबाजी का नीचे खड़े लोग वीडियो बना रहे थे। अशोक भी वीडियो बनवा रहा था। इस दौरान पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अशोक अक्सर ऐसी हरकतें करता रहता था। उसकी इसी तरह की हरकतों की वजह से उसका परिवार भी परेशान था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें