फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: प्री-मानसून ने खोली विद्युत कंपनी की मेंटेनेंस व्यवस्था की पोल, कई घंटे गुल रही बिजली, लोग हुए परेशान

Tue, 24 May 2022 12:00 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी जिले में प्री मानसून की पहली बारिश ने ही विद्युत कंपनी के मेंटेनेंस की पोल खोल दी है। हल्की बारिश के बाद से ही शहर में कई हिस्सों में लाइट बंद रही। शिकायत के लिए फोन करने पर अधिकारियों ने लोगों को फोन नहीं उठाए, जिससे लोग आक्रोशित नजर आए।
विज्ञापन
प्री मानसून ने खोली विद्युत कंपनी के मेंटेनेंस व्यवस्थाओं की पोल। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले में प्री मानसून की पहली बारिश ने ही शहर में विद्युत प्रबंधन कंपनी की कलई खोल कर रख दी है। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के चलते शहर में दो दिन से बिजली सप्लाई की व्यवस्था ठप्प पड़ गई है। शहर के ज्यादातर इलाकों में अंधकार छाया हुआ है। 12 घंटों से भी ज्यादा समय से बिजली न होने से लोग आक्रोशित हैं।
विज्ञापन


शहर के कई इलाकों में कई घण्टों तक बिजली गायब रही। लोगों ने बिजली कंपनी के अधिकारियों को जब शिकायत दर्ज कराने के लिए फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेंटेनेंस के नाम पर पिछले कुछ महीनों से लगातार बिजली कंपनी द्वारा कटौती की जा रही थी, लेकिन  मेंटेनेंस व्यवस्था की पहली बारिश में ही पोल खुल गई। मेंटेनेंस के नाम पर लाखों रुपये का भुगतान ठेकेदारों को पूर्व में किया गया है, लेकिन जब मेंटेनेंस ही सही नहीं हुआ और प्री-मानसून बारिश में सप्लाई व्यवस्था ठप्प हो गई। लोगों ने मेंटेनेंस जांच की बात कही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें