फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी: आदर्श आचार संहिता के दौरान निकाल लिया पंचायत सचिवों ने पैसा, 11 पंचायत सचिव निलंबित

Sat, 15 Jan 2022 07:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2021-22 अंतर्गत आदर्श आचरण संहिता के दौरान 11 पंचायत सचिवों द्वारा राशि का आहरण किए जाने पर सभी को निलंबित किया है।
 
विज्ञापन
Shivpuri: 11 पंचायत सचिव निलंबित - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2021-22 अंतर्गत आदर्श आचरण संहिता के दौरान 11 पंचायत सचिवों द्वारा राशि का आहरण किए जाने पर सभी को निलंबित किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिसंबर से पहले जब आचार संहिता लागू थी तब इन पंचायत सचिवों के द्वारा यह पैसा निकाला गया। आचार संहिता के दौरान पैसा निकालने पर रोक थी। 11 पंचायत सचिवों ने इस दौरान राशि का आहरण कर लिया। इस पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ये कार्रवाई की है।

निलंबित पंचायत सचिवों में ग्राम पंचायत माचमोर के रविन्द्र सिंह बुंदेला, ग्राम पंचायत मथना के बलवंत सिंह यादव, ग्राम पंचायत मुढेरी के वीरेन्द्र बारेला, ग्राम पंचायत चमरौआ के सीताराम लोधी, ग्राम पंचायत कैखोदा के अर्जुन सिंह बैश, ग्राम पंचायत बरोद के जवाहर सिंह धाकड़, ग्राम पंचायत परासरी के भगवत भार्गव, ग्राम पंचायत दर्रोनी के मनोज गुप्ता, ग्राम पंचायत हातोद के नीलेश दुबे, ग्राम पंचायत कपराना के अशोक रावत, ग्राम पंचायत रायपुर के रामगोपाल रावत शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें