फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: दुष्कर्म के आरोपी के घर पीड़िता के परिजनों का हमला, पिटाई से मां की मौत, आरोपी की हालत गंभीर

Sat, 14 Mar 2026 12:14 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी में दुष्कर्म की शिकायत के बाद आरोपी और पीड़िता के परिवार वालों में झगड़ा हो गया। इसमें बीच बचाव करने आई आरोपी की मां की मौत हो गई। इसके बाद इलाके में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। 
 
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के साथ की मारपीट, बीच-बचाव में आई मां की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के शिवपुरी जिले में हैरान करने वाली घटना हुई है। दुष्कर्म के एक आरोपी के घर पीड़िता के परिजन पहुंच गए और उन्होंने वहां जमकर हंगामा किया। पीड़िता के परिवार वालों और आरोपी पक्षों में बहस होने लगी। स्थिति बिगड़ते देर नहीं लगी और हालात बेकाबू हो गए। दोनों पक्षों में लड़ाई झगड़ा और मारपीट होने लगी। पीड़िता के आक्रोशित परिजनों ने आरोपी की हत्या की कोशिश की। इस दौरान बीच-बचाव करने आई आरोपी की 60 वर्षीय मां की लाठियों से पिटाई कर दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, आरोपी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। वहीं, महिला की मौत के मामले में जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।
हमला शुक्रवार दोपहर किया गया। इसके बाद से गांव में तनाव का माहौल है। आंगनवाड़ी सहायिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी युवक के घर पर परिजन पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आई उसकी मां की लाठियों से पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हमले में दुष्कर्म का आरोपी इंदल सिंह गुर्जर गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसका इलाज चल रहा है। वहीं, हमले में आरोपी की मां शिवकुंवर की सिर में गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मामला

ये भी पढ़ें: MP: मेले में जा रहे युवक पर चाकू से हमला, बाइक सवार बदमाशों ने किया गंभीर घायल; जिला अस्पताल में इलाज जारी
विज्ञापन


रन्नौद थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि आंगनवाड़ी सहायिका की शिकायत पर आरोपी इंदल गुर्जर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। महिला की मौत के मामले में जांच जारी है, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें