फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी: पुलिया विवाद में मासूम की मौत के मामले में दो सब इंस्पेक्टर पर हत्या का मामला दर्ज

Wed, 10 Nov 2021 11:14 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

शिवपुरी जिले पुलिया निर्माण के विरोध के मुद्दे पर ग्रामीणों के दबाव के चलते पुलिस ने देर रात दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस लाठीचार्ज में एक डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है।  
विज्ञापन
शिवपुरी में कथित तौर पर लाठीचार्ज से हुई बच्चे की मौत। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले में मंगलवार को करेरा थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर गधाई में सड़क पर पुलिया निर्माण के विरोध को लेकर हुई पुलिस और ग्रामीणों में झड़प हुई थी। ग्रामीणों के दबाव के चलते पुलिस ने देर रात दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। शिवपुरी जिले के करैरा में हुए विवाद के बाद रात्रि में  करैरा पुलिस के उपनिरीक्षक अजय मिश्रा एवं उपनिरीक्षक जगदीश रावत पर आईपीसी की धारा 302, 34 और एससी, एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मंगलवार को रामनगर में पुलिया निर्माण को लेकर विरोध कर रहे लोगों को समझाने गई पुलिस और ग्रामीणों में विवाद हो गया था। इसके बाद ग्रामीणों ने पथराव कर दिया था। पथराव में करैरा थाना पुलिस के उपनिरीक्षक राघवेंद्र यादव सहित दो अन्य पुलिसकर्मियों को चोटे आई हैं। राघवेंद्र को ग्वालियर रैफर किया गया है।

लाठीचार्ज में बच्चे की मौत का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि विवाद के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया और इससे डेढ़ साल के बच्चे नंदू जाटव पुत्र अशोक जाटव की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस के दो सब इंस्पेक्टर पर हत्या का केस दर्ज किया है। मंगलवार देर रात तक विधायक प्रागी लाल जाटव के नेतृत्व में ग्रामीण नंदू जाटव की लाश को रखकर इस बात पर अड़े थे कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज नहीं होती, तब तक धरना-प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगे। मौके पर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल और शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह भी सारा दिन रामनगर गधाई में ही रुके रहे। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करते रहे लेकिन अंततः रात में पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज होने के बाद ही धरना-प्रदर्शन खत्म हुआ। पुलिस पर पथराव किए जाने के मामले में भी पुलिस ग्रामीणों पर एफआईआर दर्ज कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें