फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी: हार्डवेयर गोदाम में आग, तारपीन सहित अन्य पेंट सामान भरकर रखा था, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

Fri, 06 May 2022 02:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी में बीती रात एक हार्डवेयर गोदाम में आग लग गई। सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची गई, फायर ब्रिगेड की मदद से लगभग 2 घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।
 
विज्ञापन
शिवपुरी में बीती रात एक हार्डवेयर गोदाम में आग लग गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी के एक हार्डवेयर गोदाम में आग लगने की घटना सामने आई है। रात में घटना होने से जनहानि नहीं हुई, अगर दिन में हादसा  होता तो बड़ी घटना हो सकती थी। सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची गई, फायर ब्रिगेड की मदद से लगभग 2 घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिवपुरी जिला मुख्यालय स्थित एक पेंट्स और हार्डवेयर के गोदाम में आग लग गई। आग किन वजहों से लगी, ये अस्पष्ट है। आग लगते ही पहले तो लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, फिर अपने स्तर पर काबू पाने की कोशिश की। बताया जा रहा था कि जिस गोदाम में आग लगी, उसमें तारपिन, थिनर एवं पेंट के ड्रम रखे हुए थे, जिनमें विस्फोट होने की भी आशंका थी। आग लगातार बढ़ रही थी, लेकिन समय रहते सक्रिय हुए शासकीय अमले व स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया जिसके चलते यहां पर बड़ा हादसा होने से टल गया।

हालांकि गोदाम में आग से व्यापारी को बड़ा नुकसान हुआ है। इसका मूल्यांकन नहीं हो सका है। घटना में गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस प्रशासन की टीम मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि जैसे ही सूचना मिली वैसे ही फायर ब्रिगेड अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आम जनों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें