फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी: जिला पंचायत सीईओ ने की ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा, 24 उपयंत्रियों को नोटिस

Sun, 13 Feb 2022 02:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी जिला पंचायत सीईओ ने ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। कई योजनाओं ने संतोषजनक प्रगति न होने के कारण 24 उपयंत्रियों को शोकाज नोटिस जारी किए हैं।
 
विज्ञापन
Shivpuri: 24 उपयंत्रियों को शोकाज नोटिस जारी किए गए हैं। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी ने ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक ली गई।
विज्ञापन


बैठक में कार्यपालन यंत्री आरईएस, अति.मुख्य कार्यपालन अधिकारी, परियोजना अधिकारी जिला पंचायत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री, एपीओ जनपद पंचायत एवं समस्त उपयंत्रीगण उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान संतोषजनक प्रगति न होने के कारण मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत द्वारा जनपद पंचायत खनियांधाना के उपयंत्री राजेन्द्र गुप्ता, जनपद पिछोर के उपयंत्री घनश्याम झा, शशिपाल सिंह नैन, राकेश चित्तौड़िया छोटू सिंह यादव, सुरेन्द्र लोधी, सुधीर शर्मा, जनपद कोलारस के उपयंत्री दीपचन्द्र कुशवाह, विनोद गुप्ता, हेमन्त पुरी, अशोक जैन, धर्मेन्द्र शर्मा, राकेश श्रीवास्तव, जनपद बदरवास के उपयंत्री प्रवेश कारखुर, सुभाष नरोलिया, प्रेमनारायण राठौर, रामेश्वर गुप्ता, जनपद पंचायत पोहरी के उपयंत्री नीतेश गुप्ता, ब्रजेश छिरौलिया, महेश धाकड़ एवं जनपद शिवपुरी के उपयंत्री मुकेश धाकड़, नीरज खरे, रविन्द्र जैन, पवन विसरिया को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। साथ ही कठोर चेतावनी देकर सात दिन के अन्दर अपेक्षित प्रगति नहीं आने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


बैठक में उपस्थित समस्त सहायक यंत्री एवं उपयंत्री को निर्देशित किया गया है कि सात दिनों के अन्दर वित्तीय वर्ष 2019-20 से पूर्व के प्रचलित अपूर्ण कार्य, श्रम नियोजन, श्रम सामग्री अनुपात संधारण, पुष्कर धरोहर संमृद्धि (तालाब जीर्णोद्धार), मां की बगिया देवारण्य योजना में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में उपस्थित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को भी निर्देशित किया है कि उक्त गतिविधियों की प्रतिदिन उपयंत्रीवार समीक्षा करें, प्रगति से प्रतिदिन जिला पंचायत को अवगत कराएं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें