फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीवा में लोकायुक्त की कार्रवाई: गोविंदगढ़ थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Sun, 13 Feb 2022 01:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में नगर निगम के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी के बाद रीवा लोकायुक्त पुलिस ने गोविंदगढ़ थाना प्रभारी समेत तीन पुलिस कर्मियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक बबुआ सिंह और राजकुमार कर्मिशयल वाहन इलाके से निकालने के लिए रिश्वत मांग रहे थे।
 
विज्ञापन
रीवा लोकायुक्त की टीम ने तीन पुलिसवालों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा लोकायुक्त पुलिस ने गोविंदगढ़ थाना प्रभारी समेत तीन पुलिस कर्मियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक बबुआ सिंह और राजकुमार कर्मिशयल वाहन इलाके से निकालने के लिए रिश्वत मांग रहे थे।
विज्ञापन


रीवा लोकायुक्त पुलिस को मनीष कुमार पटेल ग्राम मढ़ा तहसील रामपुर नैकिन जिला सीधी ने शिकायत दी थी। पटेल ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक का दी शिकायत में कहा था कि गोविंदगढ़ थाना प्रभारी एवं दो पुलिसकर्मी पुलिसकर्मी कमर्शियल वाहन क्षेत्र से निकलने के बदले प्रतिमाह 6 हजार की मांग कर रहे है। शिकायत के बाद लोकायुक्त उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में 20 सदस्य टीम ने थाना प्रभारी एवं दो पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेते दबोच लिया। लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई फिलहाल जारी है।
विज्ञापन


बता दें तीन महीने पहले भी लोकायुक्त पुलिस ने गोविंदगढ़ थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी और एक सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते दबोचा था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें