फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी: बर्थडे पार्टी में हर्ष फायर को लेकर छीना-झपटी में दब गया ट्रिगर, 12 साल के बच्चे की आंख में लगी गोली

Fri, 08 Apr 2022 04:18 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी जिले के करैरा में एक बच्चे के जन्मदिन के दौरान हर्ष फायरिंग में एक बच्चे को गोली लगने का मामला सामने आया है। 12 साल के बच्चे की आंख में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए ग्वालियर रैफर किया गया है।
विज्ञापन
कट्टा लेकर डांस करता युवक। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग से एक बच्चे की आंख में गोली लगने का मामला सामने आया है। पार्टी में मौजूद एक 12 साल के बच्चे को गोली लग गई, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला शिवपुरी जिले के करैरा थाना अंतर्गत मछावली गांव का है। यहां जन्मदिन के कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग करने को लेकर दो दोस्तों में विवाद हो गया। जब दोनों दोस्त कट्टे की छीना-झपटी कर रहे थे तब गलती से ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। यह गोली पार्टी में मौजूद एक 12 साल के बच्चे की आंख में जा लगी। घटना के बाद मासूम को ग्वालियर रैफर किया गया। 
 

फरियादी माया शिव परिहार (निवासी ग्राम‎ दबरा) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि‎ 6-7 अप्रैल की दरम्यानी रात 12 से‎ 1 बजे भगवत लोधी के नाती का‎ जन्मदिन था। बच्चे का पालना लेकर मछावली गांव से आए‎ रिश्तेदार लोकेंद्र लोधी व नरेंद्र लोधी‎ आर्केस्ट्रा प्रोग्राम में नाचने लगे। तभी‎ लोकेंद्र व नरेंद्र के बीच छीना-झपटी‎ हुई। तब कट्टे का ट्रिगर दब गया।‎ कट्टा चलने से सामने बैठे 12‎ साल के उमाशंकर परिहार की‎ दाहिनी आंख में गोली लग गई। पिता‎ माया शिव ने बताया कि नेमसिंह‎ लोधी के संग बच्चे को सरकारी‎ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर‎ ने बच्चे को ग्वालियर रैफर कर दिया। पुलिस ने लोकेंद्र‎ और नरेंद्र लोधी के खिलाफ धारा‎ 308 एससी‎/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर‎ मामला विवेचना में ले लिया है।‎
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें