फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: नेशनल हाईवे पर टैंकर बना आग का गोला, देखते ही देखते धू-धूकर जला

Fri, 08 Apr 2022 03:19 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

आगरा मुंबई नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास एक केमिकल से भरे टैंकर में भीषण आग लग गई। टैंकर में टायर बनाने का केमिकल भरा था, जिसके चलते आग ने भयानक रूप ले लिया और टैंकर जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
टैंकर में लगी भीषण आग। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा मुंबई नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास एक केमिकल से भरे टैंकर में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते टैंकर आग की लपटों में समा गया। आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट को वजह बताया जा रहा है। आग लगने के बाद चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी। हालांकि दमकल के पहुंचने के पहले ही टैंकर बुरी तरह से जलकर खाक हो चुका था। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आगरा मुंबई नेशनल हाईवे पर प्लेयर स्थित टोल प्लाजा के पास केमिकल से भरा एक टैंकर मुंबई की तरफ जा रहा था।टोल प्लाजा के पास चलते टैंकर में आग लग गई। आग की लपटें तेज होते ही वाहन चालक को पता चला और वह  कूद गया। बीच सड़क पर टैंकर आग का गोला बन गया। टैंकर में आग लगने के चलते सड़क के दोनों तरफ करीब 3 कमी लंबा जाम लग गया। बताया जा रहा है कि इस टैंकर में टायर बनाने का केमिकल भरा हुआ था। शार्ट सर्किट की वजह से टैंकर में आग लगी थी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें