फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी: आधी रात गांव में घुसा मगरमच्छ तो युवकों ने जबड़े को रस्सी से बांधा और गांव में निकाला जुलूस

Fri, 11 Mar 2022 02:20 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी जिले के संकेश्वर गांव में बीती रात एक मगरमच्छ के घुसने पर ग्रामीणों ने उसे अनोखी सजा दी। युवकों ने मगरमच्छ को रस्सी से बांधकर मगरमच्छ बनाया और उसका जुलूस निकाला, बाद में उसे पानी की हौदी में कैद किया।
विज्ञापन
शिवपुरी में ग्रामीणों ने निकाला मगरमच्छ का जुलूस (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले के एक गांव में मगरमच्छ घुस आया तो ग्रामीणों ने उसे अजब ही सजा दे डाली। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पहले रस्सियों से बांधा। उसके जबड़े को भी बांधा और फिर आधी रात में ही उसका जुलूस निकाला। 
विज्ञापन


मामला शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम सनकेश्वर का है। यहां बीती रात कुछ युवकों ने एक मगरमच्छ को सड़क पर देखा। इसके बाद युवकों ने अपने परिजनों को मगरमच्छ के गांव में होने की सूचना दी। आधी रात में ही ग्रामीण एकत्रित हुए और मगरमच्छ को रस्सी से पकड़ा। रस्सी से उसके पिछले हिस्से को बांधा और एक रस्सी से ऊपरी जबड़े को। फिर पूरे गांव में उसका जुलूस निकाला। 
विज्ञापन

रस्सी में बंधा मगरमच्छ। - फोटो : अमर उजाला
जुलूस के बाद पानी की हौदी में डाला
जुलूस के बाद बुजुर्गों की सलाह पर मगरमच्छ को युवकों ने गांव में जानवरों के पानी पीने के लिए बनी टंकी को साफ किया। उसमें पानी भरकर वहां मगरमच्छ को रखा। ग्रामीणों ने मगरमच्छ की सूचना वन विभाग की टीम को दी। वन विभाग की टीम के आने तक युवकों ने मगरमच्छ की पहरेदारी भी की। बाद में वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। सनकेश्वर गांव सिंध नदी के किनारे बसा है। नदी से निकलकर मगरमच्छ गांव में पहुंचा होगा। 


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें