फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी: दो मिनट के अंदर घर के बाहर खड़ी 18 लाख रुपये की क्रेटा गायब, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की तस्वीरें

Thu, 02 Dec 2021 12:25 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बुधवार रात दो मिनट के अंदर एक पॉश इलाके में घर के बाहर खड़ी क्रेटा कार को चोर उड़ा ले गया। सीसीटीवी फुटेज में चोरी तो कैद हुई, पर धुंध की वजह से चुराने वाले का चेहरा नहीं दिखा। 
 
विज्ञापन
शिवपुरी में चोर ने दो मिनट के भीतर क्रेटा चुरा ली। सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी देहात थाना क्षेत्र के आदर्श नगर कॉलोनी में अज्ञात चोर घर के बाहर रखी 18 लाख रुपये मूल्य की नई क्रेटा कार चुरा कर ले गया। रस्सी व्यापारी मार्केट जाने के लिए घर से कार की चाबी लेकर बाहर निकला तो देखा कि कार गायब थी। सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा तो पता चला कि अज्ञात चोर ने गाड़ी उड़ा दी है। देहात थाना पुलिस को चोरी की घटना की जानकारी दी। पुलिस ने अज्ञात कार चोर की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन






पुलिस सूत्रों ने बताया है कि रस्सी व्यापारी एकांश मंगल निवासी आदर्श नगर कॉलोनी ने रोज की तरह सफेद रंग की क्रेटा कार क्रमांक एमपी 07 सीएच 6529 घर के बाहर पार्क की थी। बुधवार सुबह करीब 11 बजे मार्केट जाने के लिए बाहर निकले तो देखा कि कार मौजूद नहीं थी। घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज देखे तो पता चला कि रात 1:16 मिनट पर एक युवक कार के पास आया। महज दो मिनट के अंदर उसने 1:18 मिनट पर कार चुरा ली। एकांश का कहना है कि कार की चाबी उसके पास है, फिर कार कैसे चोरी हो गई, यह समझ नहीं आ रहा। बुधवार को झांसी तिराहा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से पता चला कि कार झांसी तिराहा से गुना बायपास में जा रही है। 
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें