फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी: बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 25 लाख रुपये कीमत की 41 मोटरसाइकिल बरामद

Thu, 10 Feb 2022 10:21 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी की देहात थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की 41 मोटरसाइकिल बरामद की हैं, जिनकी कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
शिवपुरी: गिरोह के पास से जब्त की गई चोरी की मोटरसाइकिलें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी पुलिस ने बुधवार को एक बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया। गिरोह शिवपुरी और इसके आसपास के इलाकों में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपियों के पास से चोरी की 41 बाइक बरामद की गई हैं। चोरी की गई इन बाइक्स की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरोह ने ये बाइक्स अलग-अलग जगहों से चोरी की थीं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि चोर गिरोह का एक सदस्य देहात थाना क्षेत्र में चोरी की बाइक बेचने आया था, इस दौरान पुलिस ने उसे धर दबोचा। उन्होंने कहा कि जिले में लगातार हो रहीं मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को गंभीरता से लेते हुए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे, जिसके तहत देहात थाना पुलिस ने चोर गिरोह का पर्दाफाश किया।
 
जानकारी के अनुसार पुलिक को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए पुरानी शिवपुरी में आया है, जांच में जानकारी सही पाई गयी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बाकडें हनुमान मंदिर से अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने ये भी कबूल किया कि उसका गिरोह शिवपुरी ,ग्वालियर श्योपुर व आसपास के क्षेत्रों में मोटरसाइकिल की चोरी करता है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मोहना से 16, आकुर्सी से 8 और कराहल से 17 मोटरसाइकिल सहित कुल 41 मोटरसाइकिल जब्त की। आरोपी के 3 सहयोगी फरार हैं। दो सहयोगी खरीदारों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें