फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: आचार संहिता लगते ही होर्डिंग-बैनर हटवाने पहुंचे अधिकारी, चेकिंग पॉइन्ट बनाकर रोके गए वाहन

Thu, 02 Jun 2022 03:43 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी जिले में नगरीय निकाय चुनाव की तारीख तय होने के साथ ही बुधवार को आचार संहिता भी लागू कर दी गई। कलेक्टर व एसपी ने चौराहों पर लगे होर्डिंग-बैनर हटवाने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
होर्डिंग बैनर हटवाने पहुंचे कलेक्टर एसपी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले  में नगरीय निकाय चुनाव की तारीख तय होने के साथ ही बुधवार को आचार संहिता भी लागू कर दी गई। आचार संहिता लागू होते ही कलेक्टर व एसपी अपने लाव-लश्कर के साथ बाजार में निकले और वाहनों पर लगीं विभिन्न राजनैतिक दलों की नंबर प्लेट सहित चौराहों पर लगे होर्डिंग-बैनर हटवाने की कार्रवाई की। स्थाई होर्डिंग को कवर चढ़ाकर बंद किया गया। 
विज्ञापन


बुधवार शाम माधव चौक पर ट्रैफिक पुलिस सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी टीम के साथ चेकिंग प्वाइंट लगाकर ऐसे वाहनों को रोका, जिन पर किसी राजनीतिक दल का चिह्न नंबर प्लेट या अन्य किसी जगह पर लगा हुआ था।
इन वाहनों की नंबर प्लेटों को मौके पर ही निकलवाया गया। उसके कुछ देर बाद कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल भी बाजार में निकले। अधिकारियों ने अस्थाई होर्डिंग-बैनर हटावाए, वहीं स्थाई होर्डिंग को कवर से ढांका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें