फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवराज ने दी सफाई, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

Thu, 20 Aug 2015 07:53 AM IST
एजेंसी/भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने व्यापम मामले में खुद को पाक साफ बताते हुए कांग्रेस पर राज्य की छवि खराब करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


अपनी बात साबित करने के लिए उन्होंने हाल में हुए निकाय चुनावों का हवाला दिया, जिसमें भाजपा को बड़ी जीत मिली है। सीएम के अनुसार कांग्रेस की स्वार्थी राजनीति के कारण देश और दुनिया में राज्य की छवि को गहरा आघात लगा है।

एक इंटरव्यू में चौहान ने कहा कि अपने स्वार्थ के लिए कांग्रेस झूठे आरोपों का ढेर खड़े कर रही है। मौतों को घोटाले से जोड़कर झूठा प्रचार किया गया।

सच आएगा सामने

पूरे देश में अविश्वास का माहौल बनाने की कोशिश की गई। इसके कारण मध्य प्रदेश की इमेज पर धब्बा लग रहा है। उन्होंने घोटाले की सीबीआई जांच को लेकर पूरी तरह विश्वस्त होते हुए कहा, ‘जांच पूरी होते ही सच सामने आ जाएगा।

मैं अपना काम ईमानदारी से कर रहा हूं। लोकतंत्र में मुख्यमंत्री जनता का सेवक होता है और मैं इस मूल सिद्धांत का निष्ठापूर्वक पालन करता हूं।’ उन्होंने बताया कि कांग्रेस के दौर में कागज की पर्ची से भर्तियां होती थीं।

इसमें बदलाव करते हुए व्यापम के तहत होने वाले प्रवेश और नियुक्तियों में पारदर्शिता लाई गई। चौहान ने कहा कि इसके लिए प्रशंसा करने के बजाय उन पर निशाना साधा जा रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस पर साधा निशाना

अपने शासन के दौरान चौहान उस समय बेहद दुखी हुए थे, जब कांग्रेस ने उनके परिवार पर निशाना साधा था। हालांकि उन्होंने कभी इस्तीफे के बारे में नहीं सोचा।

वह इस साल नवंबर में बतौर मुख्यमंत्री 10 वर्ष पूरे कर लेंगे और फिलहाल निकाय चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन से पूरी तरह संतुष्ट हैं। उनके अनुसार राज्य की जनता सच्चाई जानती है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें