फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्योपुर क्राइम: ऑनलाइन सामान का झांसा देकर युवक को बुलाया, रास्ते में कार में अपहरण कर ले गए बदमाश

Mon, 05 Oct 2026 05:53 PM IST
श्योपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर

सार

श्योपुर के बड़ौदा क्षेत्र में ऑनलाइन कारोबार करने वाला 22 वर्षीय कपिल मीणा कथित तौर पर कुछ लोगों द्वारा कार में ले जाने के बाद लापता है। आरोपियों ने पहले सामान खरीदने के बहाने संपर्क किया और कर्मचारी को भी रोककर धमकाया। पुलिस ने नाकाबंदी कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
ऑनलाइन का झांसा देकर युवक का अपहरण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्योपुर जिले के बड़ौदा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह ऑनलाइन कारोबार करने वाले 22 वर्षीय युवक को कथित तौर पर कुछ लोगों ने साजिश के तहत अपने जाल में फंसाकर कार में बैठा लिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले ऑनलाइन सामान खरीदने के बहाने युवक से संपर्क किया और फिर अलग-अलग स्थानों पर बुलाकर उसे अपने कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामले में उतनवाड़ निवासी कपिल मीणा (22) के लापता होने की शिकायत सामने आई है। कपिल बड़ौदा में ऑनलाइन सामान की दुकान संचालित करता है। घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिजन थाने पहुंचे और युवक की तलाश को लेकर पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की। परिजनों के थाने पहुंचने के बाद कुछ देर तक हंगामे की स्थिति भी बनी रही।

ये भी पढ़ें- रायसेन: फीस विवाद ने पकड़ा तूल, स्कूल गेट पर विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन; डीईओ ने पहुंचकर कराई परीक्षा
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह कपिल के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने ऑनलाइन सामान खरीदने की इच्छा जताई। बातचीत के दौरान उसने खुद को किसी स्थान पर बताते हुए सामान पहुंचाने के लिए कपिल को बुलाने की कोशिश की। बाद में पेट्रोल खत्म होने का हवाला देकर दुकान से किसी व्यक्ति को सामान लेकर भेजने के लिए कहा गया। इस बातचीत के बाद कपिल के भाई ओमप्रकाश ने दुकान के कर्मचारी प्रमोद प्रजापति को बताए गए स्थान पर भेजा। प्रमोद जैसे ही उतनवाड़ गांव के आसपास पहुंचा, वहां पहले से मौजूद कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने उसके साथ मारपीट की और हथियार दिखाकर उसे डराया। इसके बाद उससे कपिल के बारे में पूछताछ की गई।

पुलिस के मुताबिक, घटनाक्रम से ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपियों ने कर्मचारी के जरिए कपिल तक पहुंचने की योजना बनाई थी। कुछ देर बाद कपिल बाइक से अपनी भतीजी और भांजी के साथ अलापुरा की ओर से गुजर रहा था। इसी दौरान कथित आरोपियों ने उसे रास्ते में रोक लिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने बाइक रुकवाने के बाद दोनों बच्चियों और कर्मचारी को अलग कर दिया। इसके बाद कपिल को जबरन कार में बैठाकर अपने साथ ले गए। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

युवक के साथ हुई घटना की सूचना मिलते ही बड़ौदा थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने संभावित रास्तों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपियों की पहचान और उनके संभावित ठिकानों का पता लगाने के लिए पुलिस टीमों को रवाना किया गया है। एसडीओपी अवनीत शर्मा के अनुसार, मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम गठित की गई है। संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है और युवक की तलाश के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने घटना से जुड़े लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। युवक को किस वजह से अपने साथ ले जाया गया और घटना में शामिल लोगों का वास्तविक उद्देश्य क्या था, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य संभावित साक्ष्यों की भी पड़ताल कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें