फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 21 जून को कूनो पहुंचेंगी राष्ट्रपति, अभ्यारण में बिताएंगी रात, सुरक्षा को लेकर व्यवस्थाएं दुरुस्त

Tue, 16 Jun 2026 06:47 PM IST
श्योपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर

सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 से 22 जून तक मध्य प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे ग्वालियर, श्योपुर, इंदौर, बैतूल और जबलपुर का दौरा करेंगी तथा कूनो नेशनल पार्क में एक रात प्रवास भी करेंगी।
विज्ञापन
21 और 22 जून को कूनो में राष्ट्रपति का दौरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कार्यक्रम तय हो गया है।राष्ट्रपति 18 से 22 जून तक प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगी। इस दौरान उनका विशेष कार्यक्रम श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में भी रहेगा, जहां वे एक रात प्रवास करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रपति 21 जून को वायुसेना के विशेष विमान से ग्वालियर पहुंचेंगी और वहां से सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए सीधे कूनो नेशनल पार्क जाएंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति 21 जून की रात कूनो में ही रात्रि विश्राम करेंगी। उनके ठहरने के लिए विशेष सुरक्षा और सुविधाओं के इंतजाम किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: 10वीं द्वितीय परीक्षा परिणाम घोषित: दूसरे मौके में भी कमजोर प्रदर्शन, नियमित 40.47%, स्वाध्यायी 28.94% पास
विज्ञापन


22 जून की सुबह राष्ट्रपति कूनो नेशनल पार्क में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी और इसके बाद अगले दिन ग्वालियर से दिल्ली के लिए रवाना होंगी। सूत्रों के अनुसार, बोत्सवाना से लाए गए शेष चीतों को खुले जंगल में छोड़ने का कार्यक्रम भी राष्ट्रपति के हाथों संपन्न कराया जा सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति अपने मध्य प्रदेश दौरे के दौरान ग्वालियर, श्योपुर, इंदौर, बैतूल और जबलपुर का भी भ्रमण करेंगी। इस दौरान वे ओंकारेश्वर महादेव में दर्शन-पूजन भी करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सभी संबंधित जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें