फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sheopur News: कूनो में सड़क पर घंटेभर बैठा रहा तेंदुआ, बदलता रहा करवटें; थम गई सफारी की रफ्तार

Tue, 30 Jun 2026 04:48 PM IST
श्योपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर

सार

श्योपुर के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में एक तेंदुआ करीब एक घंटे तक सफारी मार्ग पर आराम करता रहा, जिससे वाहनों की आवाजाही रुक गई। पर्यटकों ने इस दुर्लभ दृश्य को कैमरों में कैद किया। बाद में तेंदुआ शांतिपूर्वक जंगल लौट गया।

विज्ञापन
सड़क पर बैठा तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटकों को उस समय रोमांचक नजारा देखने को मिला, जब एक तेंदुआ जंगल से निकलकर सफारी मार्ग के बीचों-बीच आकर आराम से बैठ गया। उसका बेफिक्र अंदाज ऐसा था, मानो पूरी सड़क उसी की हो।

सफारी के दौरान तेंदुआ बिना किसी घबराहट के सड़क पर बैठा रहा। कुछ देर बाद उसने अंगड़ाई ली और फिर सड़क पर लोटने लगा। उसका शांत और आत्मविश्वास से भरा व्यवहार देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे वह कैमरों के सामने पोज़ दे रहा हो।

विज्ञापन


इस दौरान आसपास मौजूद पर्यटक अपनी-अपनी गाड़ियों में बैठे इस दुर्लभ दृश्य को कैमरों में कैद करते रहे। तेंदुए के सड़क पर बैठे रहने के कारण सफारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई। वन विभाग के कर्मचारियों ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किसी भी वाहन को आगे नहीं बढ़ने दिया।

पढ़ें:  'शराब छोड़ो, वरना खंभे से बंधोगे', पत्नी का फूटा गुस्सा, शराबी पति को खंभे से बांध मुंह पर चिपकाया टेप 

करीब एक घंटे तक तेंदुआ सड़क पर ही आराम करता रहा। इस दौरान उसे न तो वाहनों की मौजूदगी से कोई फर्क पड़ा और न ही पर्यटकों की हलचल से। वह कभी करवट बदलता, कभी अंगड़ाई लेता और बीच-बीच में आसपास का जायजा लेता रहा। उसके इस अंदाज़ ने सभी पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। करीब एक घंटे बाद तेंदुआ उठा, एक लंबी अंगड़ाई ली और शान से जंगल की ओर लौट गया। उसके हटते ही सफारी वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो सकी।

वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, कई बार जंगली जानवर सड़क को खुला और सुरक्षित स्थान मानकर कुछ समय के लिए वहीं आराम करते हैं। ऐसे समय में पर्यटकों को धैर्य रखना चाहिए और किसी भी तरह की आवाज़ या हरकत से जानवर को परेशान नहीं करना चाहिए। कूनो राष्ट्रीय उद्यान में इस तरह के दृश्य पर्यटकों को वन्यजीवों के प्राकृतिक व्यवहार को करीब से देखने का अवसर प्रदान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें