फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sheopur: बेकाबू होकर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली से एक महिला मजूदर की मौत, सात लोग घायल

Mon, 03 Oct 2022 04:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर

सार

घटना देहात थाना इलाके के सोंईकला कस्बे के पास हाईवे की है। सोंईकला कस्बे के पास हाई स्कूल के ठीक सामने मोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला मजदूर की मौत हो गई। सात लोग घायल बताए गए हैं। 
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से कई महिला मजदूर भी घायल हुई हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के श्योपुर में हुए सड़क हादसे से एक की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हुए हैं, जिसमें तीन की हालत गंभीर बताई गई है। मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हादसा हुआ है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना देहात थाना इलाके के सोंईकला कस्बे के पास हाईवे की है। बताया गया कि फसल कटाई का काम करने वाले मजदूर सोमवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर राजस्थान से अपने घर गिलास गांव लौट रहे थे। तभी सोंईकला कस्बे के पास हाई स्कूल के ठीक सामने मोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली में अनाज से भरे बोरे और अन्य सामान भी था, जिससे दबकर महिला की मौत हुई है। 

चीखें सुनकर मदद के लिए आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मशक्कत करके अन्य मजदूरों को बाहर निकाला और एंबुलेंस को फोन करके अस्पताल भिजवा दिया। इस बारे में देहात थाना प्रभारी विकास तोमर का कहना है कि अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गए जिससे चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें