फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: एनजीओ महिलाकर्मी से दरिंदगी, चारों आरोपी गिरफ्तार; दो ने शोषण किया तो दो ने किया ब्लैकमेल

Sun, 09 Aug 2026 07:53 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांढुर्णा

सार

पांढुरना के सौंसर में महिला कर्मचारी से कथित छेड़छाड़, शारीरिक शोषण और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों बालया, विकास, सचिन और सलमान को गिरफ्तार किया। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों समेत पूरे मामले की जांच कर रही है। चारों पर अलग-अलग गंभीर आरोप हैं।

विज्ञापन
महिला का शोषण करने वाले चारों आरोपी गिरफ्तार - फोटो : साकंतिक फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांढुरना जिले के सौंसर इलाके में महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़, शारीरिक शोषण और ब्लैकमेलिंग का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक, पीड़िता नगर पालिका में एक एनजीओ (NGO) के माध्यम से स्वच्छता अभियान में कार्यरत थी। काम के दौरान ही आरोपियों ने उसे अपनी हवस और साजिश का शिकार बनाया। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। महिला ने आरोपियों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। वारदात में शामिल दो आरोपियों पर महिला का शारीरिक शोषण और छेड़छाड़ करने का आरोप है। वहीं, दो अन्य आरोपियों पर पीड़िता को डराने-धमकाने, समाज में बदनाम करने की धमकी देने और ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप हैं। आरोपी लगातार पीड़िता पर मानसिक दबाव बना रहे थे।

ये भी पढ़ें-  ग्वालियर में बहनों की दिलेरी, मोबाइल लूटकर भागे बदमाश को स्कूटी से पीछा कर दबोचा
विज्ञापन


चारों आरोपी गिरफ्तार
मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए पुलिस तत्काल हरकत में आई। पुलिस ने दबिश देकर चारों नामजद आरोपियों को धरदबोचा। पकड़े गए आरोपियों में नगर पालिका का दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मचारी, एक ड्राइवर और स्थानीय लोग शामिल हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के नाम बालया, विकास, सचिन और सलमान बताए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस कर रही है सघन जांच
मामले की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर तत्काल सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू, ब्लैकमेलिंग के तरीकों और डिजिटल साक्ष्यों की गहनता से जांच कर रही है ताकि आरोपियों को सख्त सजा दिलाई जा सके। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें