भीम आर्मी जिला प्रभारी अजय अहिरवार ने सौंपा ज्ञापन।
- फोटो : अमर उजाला
शाजापुर जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक ने चंद्रशेखर आजाद पर टीका टिप्पणी की है और नीला गमछा पहनने पर दलित समुदाय के लोगों को अशब्द भी कहे। मामले की जानकारी भीम आर्मी जिला प्रभारी अजय अहिरवार को लगी तो उन्होंने एक शिकायती आवेदन पुलिस थाना शुजालपुर मंडी के नाम सौंपा है।
जिसमें कहा गया कि उक्त वीडियो से चंद्रशेखर आजाद के समर्थकों में आक्रोश है और इससे दलित समुदाय के लोगों की भावना आहत हुई है। यदि, वायरल वीडियो में दिखाएं दिए शख्स के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज नहीं हुआ तो भीम आर्मी शुजालपुर में उग्र आंदोलन करेगी।