फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur News: वीएचपी मालवा-निमाड़ में बनाएगी साधु-संतों के 28 मार्गदर्शक मंडल, प्रांतीय बैठक में फैसला

Fri, 03 Feb 2023 11:09 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शाजापुर के दुर्गा रिसोर्ट में आयोजित बैठक मेें भाग लेने के लिए इंदौर, खरगोन, खंडवा सहित  आसपास के नगरों के पदाधिकारी शामिल हुए।  उद्घाटन सत्र में वीएचपी के संयुक्त महामंत्री कोटेश्वर शर्मा ने संबोधित किया और वीएचपी के इस वर्ष होने वाली गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन
वीएचपी मालवा प्रांत की बैठक। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदू परिषद की प्रांत बैठक गुरुवार को शाजापुर मेें शुरू हुई।केंद्रीय बैठक के बाद हर साल  वर्ष में दो बार इस प्रकार की प्रांत बैठकें होती हैं। इस दो दिवसीय बैठक में परिषद की सालभर  चलने वाली गतिविधियों की रुपरेखा तय करने के अलावा लव जिहाद, धार्मिक कट्टरता व अन्य विषयों पर चर्चा हुई। बैैठक मेें यह तय हुअा कि वीएचपी मालवा प्रांत के 28 स्थानों पर साधु संतों का मार्गदर्शक मंडल बनाएगा। इन मंडलों की सहमति से नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक आयोजन होंगे। 

विज्ञापन

शाजपुर के दुर्गा रिसोर्ट में आयोजित बैठक मेें भाग लेने के लिए इंदौर, खरगोन, खंडवा सहित आसपास के नगरों के पदाधिकारी शामिल हुए।  उद्घाटन सत्र में वीएचपी के संयुक्त महामंत्री कोटेश्वर शर्मा ने संबोधित किया। वीएचपी के इस वर्ष होने वाली गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई।

बैठक में बताया गया कि इंदौर की बस्तियों में छोटी यात्राएं निकाली गई थी। जिसमें संत भी मौजूद रहे। इस तरह के आयोजन प्रांत में होंगे। बैैठक मेें बताया गया कि मालवा प्रांत के 28 केेंद्रों पर मार्ग दर्शक मंडल बनेंगे। जिसमें 6 से लेकर 11 साधु व संत शामिल रहेंगे। वे आयोजनों को लेकर मार्गदर्शन देंगे। केंद्रीय स्तर पर बने मार्गदर्शक मंडल से भी केंद्र स्तर पर बने मंडलों का समन्वय रहेगा। सामाजिक समरसता के लिए परिषद के पदाधिकारी अलग-अलग आयोजन कर समाजों को जोड़ेगे।
विज्ञापन


बैैठक मेें पिछले छह माह मेें हुए कार्यों की समीक्षा की गई और अगले छह माह के आयोजनों की रणनीति बनाई गई।  बैठक में संत रामदास महाराज, संत  उदयभान  महाराज,  प्रांत उपाध्यक्ष मुकेश जैन, प्रांत मंत्री सोहन विश्वकर्मा उपस्थित थे। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें