फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur News: नहर किनारे मिला युवक का शव, मौके पर जुटी भीड़; हत्या किए जाने की आशंका

Mon, 07 Oct 2024 11:00 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

Shajapur News: शाजापुर में बाईपास के पास नहर किनारे सोमवार सुबह एक युवक का शव मिला है। घटना की सूचना पर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं उक्त मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाजापुर में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास के पास नहर किनारे सोमवार सुबह एक युवक का शव मिला है। ये शव खून से लथपथ पाया गया है। जिससे मामला हत्या का लग रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक शाजापुर महूपुरा का निवासी है। मामले की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा इन लोगों से भी जानकारी ली गई है। फिलहाल पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और जांच की जा रही है। पंचनामा आदि बनाने की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल शाजापुर लाया जाएगा। कोतवाली थाना टीआई बृजेश मिश्रा ने बताया कि मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें