फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur Road Accident: बस और ट्रोले की टक्कर में पांच लोगों की मौत 15 लोग घायल, मक्सी-कायथा के बीच हुआ हादसा

Thu, 18 May 2023 09:05 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में गुरुवार सुबह सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की मौत, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। हादसा मक्सी और कायथा के बीच हुआ।
 
विज्ञापन
हादसे में तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाजापुर जिले में गुरुवार तड़के करीब चार बजे मक्सी और कायथा के बीच यात्री बस और ट्रोले की टक्कर हो गई। हादसे में पांच यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और 15 यात्री घायल हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल शाजापुर लाए गए हैं और सभी घायलों को उपचार के लिए उज्जैन भेजा गया है।

विज्ञापन




मक्सी थाना टीआई गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि अहमदाबाद की ओर जा रही यात्री बस ट्रोले से टकरा गई। स्लीपर कोच बस में सोए हुए पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। वहीं, एक यात्री की हालत गंभीर है, कुल 15 यात्री घायल हुए हैं। हादसे की सूचना लगते ही मक्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी और घायलों को उपचार के लिए उज्जैन भेजा गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। 

बता दें कि यात्री बसें मनमाने आलम में संचालित हो रही हैं और यह क्षमता से अधिक यात्री भरने के साथ ही ऊपर बड़ी मात्रा में लगेज भी परिवहन कर रही हैं। ऐसी स्थिति में हादसों की आशंका बनी रहती है। कुछ दिन पहले ही खरगोन जिले में ही सड़क हादसा सामने आया था, बावजूद जिले में यात्री वाहनों की चेकिंग और नियमों का पालन कराने के लिए प्रभावी कार्रवाई अब तक नहीं हुई है। गत दिवस जिला परिवहन अधिकारी की टीम ने कुछ बसों पर चालानी कार्रवाई जरूर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें