फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur News: शाजापुर में वाहन ने मारी बाइक को टक्कर, महिला की मौके पर मौत, पति गंभीर

Mon, 27 May 2024 02:09 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

मध्य प्रदेश के शाजापुर में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार पति-पत्नी में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पति की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाजापुर में नेशनल हाइवे-52 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार दंपती को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगिरों ने इसकी सूचना 108 को दी, जिसके बाद में गंभीर घायल पति बाबूलाल को जिला चिकित्सालय शाजापुर में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन


पता चला है कि बाबूलाल अपनी पत्नी राजुबाई के साथ किसी रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। दोनों बरवाल निवासी गांव के रहने वाले हैं। दोनों बाइक पर जा रहे थे। इस दौरान नेशनल हाइवे-52 टुकराना जोड़ के समीप यहां दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मौके पर पत्नी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने राजुबाई की मौत के मामले में मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी है। घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। घायल की पत्नी का जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया गया।

पहले भी हो चुकी हैं दुर्घटनाएं  
नेशनल हाइवे 52 टुकराना जोड़ पर पूर्व में भी कई सड़क दुर्घटनाएं घटित हो चुकी है। कई लोग काल का ग्रास बन चुके हैं। टुकराना जोड़ पर ओवर ब्रिज नहीं होने से आए दिन सड़क हादसों का अंदेशा बना रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें