फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur News: जंगली सुअर का शिकार कर मांस खाने वाले सात आरोपी गिरफ्तार, वन विभाग ने पकड़ा

Sun, 02 Jun 2024 02:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

वन विभाग की टीम ने सूचना पर लाहौरी बलडे के पास बने नाले से सात लोगों को सुअर के मांस के साथ गिरफ्तार किया। उनके पास से एक जंगली सुअर भी बरामद किया गया है। सभी आरोपियों को के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाजापुर वन विभाग की टीम ने जंगली सुअर का शिकार कर उसका मांस खाने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है।  

विज्ञापन


दरअसल, शाजापुर में वन्य जीव अभ्यारण को संरक्षण करने के लिए वन विभाग द्वारा समय-समय पर कार्रवाई की जाती रही है। इसी कड़ी में वन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली कि लाहौरी बलडे (पहाड़ी) पर कुछ लोग जंगली सुअर का शिकार कर उसके मांस को खा रहे हैं।  

सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर लाहौरी बलडे के समीप नाले पर सात लोगों को सुअर के मांस के साथ गिरफ्तार किया। साथ ही एक जंगली सुअर भी बरामद किया। बता दें कि जंगली सूअर का  शिकार करना प्रतिबंध है। इसके बाद भी लोग इनका शिकार से बाज नहीं आते हैं। वन विभाग में सभी आरोपियों को के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


इन सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

  • संदीप पिता चंदरसिंह निवासी अरानिय कला
  • विजय पिता देव  निवासी अर्निय कला  
  • कैलाश पिता जयराम निवासी लाहौरी
  • जितेंद्र पिता छोटेलाल निवासी बोलाई
  • अंबाराम पिता पर्वत निवासी बॉलाई
  • लक्ष्मी नारायण निवासी मकोड़ी
  • मिथुन पिता माखन अरनिय कला
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें