फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur News: सागर हादसे में सीएम ने की मुआवजे की घोषणा, शाजापुर में 100 बेड के अस्पताल का किया लोकार्पण

Sun, 04 Aug 2024 07:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

सागर में दीवार गिरने से दबकर बच्चों की मौत पर शाजापुर पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताते हुए मृत बच्चों के परिजन को चार-चार लाख रुपये और घायलों को एक लाख रुपये की मदद की घोषण की। कहा कि जर्जर भवनों की समीक्षा कर और उचित कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
शाजापुर में पत्रकारों से चर्चा करते मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव।। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को शाजापुर आए। उन्होंने यहां जिला अस्पताल परिसर में 100 बिस्तर के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। यहां उन्होंने जिले के टप्पा मक्सी को तहसील बनाने की घोषणा भी की।

विज्ञापन


कार्यक्रम में लाडली बहन ने मुख्यमंत्री को सामूहिक रूप से राखी बांधी। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख भी किया। उन्होंने शाजापुर में फूड इंडस्ट्री प्रारंभ करने की बात भी कही। कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए सागर में हुए हादसे पर उन्होंने दुख जताया। 

उन्होंने कहा कि सागर में दीवार गिरने से दबकर बच्चों की मौत की जानकारी जैसे ही मिली हमारे मंत्री विधायक और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। हम जर्जर भवनों की समीक्षा करेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे। मुख्यमंत्री ने हादसे में मृत बच्चों के परिजन को चार-चार लाख रुपये और घायलों को एक लाख रुपये की मदद की बात भी मीडिया से चर्चा में कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें