फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur: एसपी यशपाल सिंह का सराहनीय कार्य, आर्मी की तैयारी कर रही छात्रा को ऑपरेशन के लिए राशि दान की

Sat, 01 Jun 2024 08:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने जन सहयोग से मेधावी छात्रा की आंख के ऑपरेशन के लिए 62 हजार रुपये पुलिस परिवार की तरफ से जया पाटीदार को दिए हैं। आपको बता दें कि जया दुपाड़ा (शाजापुर) की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
छात्रा को राशि सौंपते हुए एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाजापुर में दुपाड़ा की रहने वाली जया पाटीदार आर्मी की तैयारी कर रही हैं, जिसमें उनको आंख में समस्या होने की वजह से चयन नहीं हो पाया है। लेकिन फिर भी मेधावी छात्रा दिव्या पाटीदार अपनी लगन और मेहनत से आर्मी चयन में लगी हुई है, जिसको देखते हुए पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने जन सहयोग से मेधावी छात्रा के आंख के ऑपरेशन के लिए 62,000 रुपये पुलिस परिवार की तरफ से जया पाटीदार को दिए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि जया के माता-पिता नहीं हैं। जया पाटीदार ने बताया कि आंख में समस्या होने से उसका सेलेक्शन आर्मी भर्ती में नहीं हो पाया। लेकिन फिर भी उन्होंने प्रयास करना नहीं छोड़ा। उनकी आंख में समस्या है। आंख का ऑपरेशन होना है। इसकी राशि उसके पास नहीं है। लेकिन लगन एवं जज्बा आर्मी में जाने का है। शनिवार को शाजापुर पुलिस अधीक्षक ने जो मुझे 62,000 रुपये आंख के ऑपरेशन के लिए दिए हैं। उसके लिए मैं आजीवन शाजापुर पुलिस परिवार की आभारी रहूंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें