फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur: तिरंगामय हुईं सड़कें, विशाल तिरंगा यात्रा में उमड़ा लोगों का हुजूम, स्कूल शिक्षा मंत्री भी हुए शामिल

Mon, 08 Aug 2022 03:56 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि तिरंगा किसी दल का नहीं बल्कि देश का एजेंडा है और इसमें किसी तरीके की राजनीति नहीं देखनी चाहिए, जो इसमें राजनीति तलाश रहे हैं उन्हें सबक लेना चाहिए।
विज्ञापन
शाजापुर में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाजापुर जिले में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में स्कूल शिक्षा मंत्री समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्कूली बच्चे और लोग शामिल हुए। बड़ी संख्या में लोगों ने तिरंगा यात्रा में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा शहर के स्टेडियम ग्राउंड से शुरू हुई और शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए स्टेडियम ग्राउंड पर आकर ही समाप्त हुई। लोगों ने जगह-जगह तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन


तिरंगा यात्रा में शामिल स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने इस दौरान मीडिया से चर्चा में कहा कि देश की आजादी के 75 वर्ष में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। देश में अमृत काल की शुरुआत हो गई है। पूरे विश्व में भारत एक महाशक्ति बनकर उभरेगा, वहीं कांग्रेस नेताओं द्वारा तिरंगा यात्रा पर उठाए जा रहे सवालों पर मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि तिरंगा किसी दल का नहीं बल्कि देश का एजेंडा है और इसमें किसी तरीके की राजनीति नहीं देखनी चाहिए, जो इसमें राजनीति तलाश रहे हैं उन्हें सबक लेना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें