फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur: नेशनल हाईवे 52 मक्सी बाईपास पर चलती कार में लगी आग, वक्त रहते चालक ने कूदकर बचाई जान

Thu, 17 Aug 2023 01:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

नेशनल हाईवे 52 मक्सी बाईपास पर चलती कार में लगी आग लग गई। कार चालक ने सूझबूझ से दिखाते हुए समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली।
 
विज्ञापन
कार में लगी आग। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाजापुर NH52 मक्सी के समीप चलती कार में अचानक आग लग गई। हादसे में गाड़ी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। आग लगने की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस टीम के साथ नेशनल हाईवे एनएच 52 पर पहुंची। दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, जबकि कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई कार चालक हरियाणा का रहने वाला है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कार चालक इंद्रपाल सिंह अकेले इंदौर से आगरा की ओर जा रहा था। तभी नेशनल हाईवे एनएच 52 पर मक्सी के समीप अचानक कर में आग लग गई। गनीमत रही कि कार चालक समय रहते कार से बाहर निकल गया। उसने सूझबूझ से अपनी जान बचाई। 

इंद्रपाल सिंह हरियाणा के रहने वाले हैं। वह अपनी कार से इंदौर से आगरा की तरफ जा रहे थे। इस बीच शाजापुर नेशनल हाईवे एनएच 52 मक्सी के समीप कार में अचानक धुआं उठा, जिसको देख कार चालक कार से फौरन बाहर निकल गया। देखते ही देखते कार में भयंकर आग लग गई और कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें