फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur: शाजापुर में धार्मिक यात्रा पर पथराव करने वाले बदमाश के मकान पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल रहा तैनात

Thu, 11 Jan 2024 04:19 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शाजापुर

सार

सोमवार को शाजापुर में राम श्याम धार्मिक कीर्तन यात्रा निकाली जा रही थी। उस पर रहीम पटेल सहित कुछ लोगों ने पथराव कर दिया था। स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। गुरुवार को प्रशासन ने आरोपी रहीम पटेल के मकान पर बुलडोजर चला दिया। 
विज्ञापन
शाजापुर में धार्मिक यात्रा पर पथराव करने वाले आरोपी का घर गिरा दिया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाजापुर जिला मुख्यालय में राम श्याम धार्मिक कीर्तन यात्रा पर पथराव के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी हीम पटेल के घर पर गुरुवार को बुलडोजर चला दिया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। 
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को शाजापुर में राम श्याम धार्मिक कीर्तन यात्रा निकाली जा रही थी। उस पर रहीम पटेल सहित कुछ लोगों ने पथराव कर दिया था। स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। गुरुवार को प्रशासन ने आरोपी रहीम पटेल के मकान पर बुलडोजर चला दिया। 
इस दौरान बड़ी संख्या में राजस्व एवं पुलिस फोर्स मौका स्थल पर मौजूद रहा। इस दौरान पुलिस फोर्स हथियारों के साथ लेस नजर आई वहीं आसपास के क्षेत्र में पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग भी कर दी गई थी। ताकि कार्यवाही के दौरान कोई बुलडोजर चलने वाले क्षेत्र में नहीं पहुंच पाए। 
विज्ञापन


3:10 बजे जैसे ही बुलडोजर मौका स्थल पहुंचा और उसने पत्थर बाजी के मुख्य आरोपी रहीम पटेल के मकान को तोड़ना शुरू कर दिया। करीब 15 फीट यह मकान तोड़ा गया है, जिसको लेकर प्रशासन में पहले ही उक्त मकान को खाली करवा दिया गया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें