फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: शाजापुर जिला अस्पताल से बाइक चोरी कर रहे युवक को बाइक मालिक ने रंगे हाथ पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

Sat, 01 Jun 2024 11:29 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

MP: जिला अस्पताल परिसर में खड़ी बाइक को भीड़ का फायदा उठाकर चोरी कर ले जाने का प्रयास कर रहे युवक को बाइक मालिक ने रंगे हाथों पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवनारायण निवासी ग्राम सारसी, थाना मोहन बड़ोदिया अपनी भांजी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने शाजापुर जिला अस्पताल में आया था। शिवनारायण ने बताया कि उसने अपनी बाइक अस्पताल परिसर में खड़ी की और अस्पताल में चला गया।

विज्ञापन


जब दोबारा अस्पताल से बाहर आया तो उसने देखा कि एक युवक बाइक पर आकर बैठा और उसका हैंडल लॉक तोड़कर बाइक चोरी ले जाने लगा, तुरंत ही फरियादी ने दौड़ लगाकर आरोपी को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने साथ थाने ले गई। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस में आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

पूर्व में भी कई बाइक चोरी होने की घटना समाने आई 
जिला अस्पताल में हजारों की संख्या में दूर दराज ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों से इलाज कराने दिल अस्पताल आते हैं जो अपने लिए टू व्हीलर वाहन या अन्य वाहनों से यहां पर आते हैं। इसके पूर्व में भी कई बाइक चोरी जिला अस्पताल परिसर से हो चुकी है, जिन में पुलिस ने लोगों को आवेदन लेकर मामला रफा दफा कर दिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें