फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: "मेरा भविष्य जल गया..." ड्राइवर की लापरवाही ने ली चार साल के मासूम की जान; बस बनी आग का गोला

Sat, 16 May 2026 11:54 AM IST
शाजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

मध्य प्रदेश के शाजापुर में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर इंदौर से ग्वालियर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस बस में देर रात भीषण आग लग गई। हादसे में शिवपुरी निवासी 4 वर्षीय मासूम अनय जैन की जिंदा जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
शाजापुर में चलती बस बनी आग का गोला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-52 पर शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात एक बड़ा हादसा हो गया। इंदौर से ग्वालियर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस बस में अचानक आग लग गई। हादसे में शिवपुरी निवासी 4 वर्षीय मासूम अनय जैन की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग बुझने के बाद बस के अंदर से बच्चे का कंकाल बरामद हुआ। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन



होटल पर रुकी बस में अचानक लगी आग

जानकारी के अनुसार इंटरसिटी एक्सप्रेस बस (MP-07 JL 9090) इंदौर से ग्वालियर जा रही थी। रास्ते में रात करीब 12 बजे बस आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर स्थित होटल जैन पथ पर चाय-नाश्ते के लिए रुकी थी। अधिकांश यात्री होटल पर उतर गए थे, जबकि कुछ लोग बस में ही बैठे हुए थे। इसी दौरान बस के बोनट से धुआं निकलना शुरू हुआ और देखते ही देखते पूरी बस आग की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


पहले से आ रही थी वायरिंग जलने की बदबू

प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के मुताबिक बस में सफर के दौरान काफी देर से वायरिंग जलने जैसी बदबू आ रही थी। महिला यात्री मालती शर्मा सहित कई यात्रियों ने इसकी शिकायत बस चालक से की थी, लेकिन चालक ने किसी की बात पर ध्यान नहीं दिया। यात्रियों का कहना है कि अगर चालक समय रहते बस रुकवाकर जांच कर लेता, तो इतना बड़ा हादसा टल सकता था।

भगदड़ में बस में फंस गया मासूम

हादसे के समय भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। आग लगते ही यात्री जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी अफरा-तफरी में शिवपुरी निवासी अभिषेक जैन का 4 वर्षीय बेटा अनय बस के अंदर ही फंस गया। आग इतनी तेज थी कि उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। आग पर काबू पाने के बाद बस के अंदर से मासूम का कंकाल मिला।

पिता बोले- मेरा भविष्य जल गया

मासूम अनय के पिता अभिषेक जैन ने रोते हुए बताया कि वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ इंदौर से शिवपुरी लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि रास्ते में काफी देर से वायर जलने की बदबू आ रही थी, लेकिन ड्राइवर ने किसी की बात नहीं सुनी। अभिषेक जैन ने आरोप लगाया कि आग लगते ही ड्राइवर और कंडक्टर मौके से भाग गए। वहीं फायर ब्रिगेड भी करीब आधे घंटे बाद पहुंची और शुरुआती वाहन में पानी तक नहीं था। रोते हुए उन्होंने कहा, “मेरा बच्चा चला गया, मेरा भविष्य जल गया। मेरी मीडिया से बस यही अपील है कि आगे किसी और बच्चे के साथ ऐसा न हो।”

ये भी पढ़ें- Bhojshala Case Live: हिंदू पक्ष को पूजा-अर्चना का अधिकार; मुस्लिम पक्ष जा सकता है सुप्रीम कोर्ट; धार में जश्न

विज्ञापन


बस में नहीं था इमरजेंसी गेट और अग्निशमन यंत्र

यात्रियों ने आरोप लगाया कि बस में आपातकालीन निकासी की उचित व्यवस्था नहीं थी। बस में इमरजेंसी गेट भी नहीं था और अग्निशमन यंत्र भी मौजूद नहीं था। आग लगने के दौरान गेट तक सही तरीके से नहीं खुल पाया, जिससे यात्रियों में भगदड़ मच गई। कई लोगों का सामान भी जलकर राख हो गया। तराना थाना प्रभारी रामचरण भदौरिया ने बताया कि इंटरसिटी एक्सप्रेस बस में आग लगने से 4 वर्षीय बच्चे की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि बाकी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें