फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur News: पटरी टूटने से हुआ हादसा, दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, रेलवे की विशेषज्ञों की टीम रवाना

Sat, 24 Jan 2026 04:18 PM IST
शाजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

मक्सी रेलवे स्टेशन के पास उज्जैन से गुना जा रही मालगाड़ी पटरी टूटने से ट्रैक से उतर गई और दो हिस्सों में बंट गई। हादसे के बाद रेलवे में हड़कंप मच गया। हादसे के चलते कुछ समय के लिए रेल परिचालन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
रेलवे पटरी टूटने से दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के मक्सी रेलवे स्टेशन के पास रेल की पटरी टूट जाने से ट्रैक से गुजर रही मालगाड़ी पटरी से उतरकर दो हिस्सों में बंट गई। घटना की जानकारी लगते ही रेलवे की विशेषज्ञों की टीम उज्जैन से मक्सी के लिए रवाना हुई है। मामले में रेलवे के पीआरओ खेमराज मीणा ने बताया कि विशेषज्ञों की टीम मौके पर जाने के लिए रवाना हुई है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल रेल यातायात सुचारू है और मौके पर स्थानीय रेलवे की टीम मौजूद है।

विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार को एक मालगाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पटरी से नीचे उतर गई। जानकारी के अनुसार मालगाड़ी उज्जैन से गुना की ओर जा रही थी। हादसे में मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। घटना के बाद रेलवे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ये भी पढ़ें: Burhanpur News: नेपानगर नागरिक बैंक घोटाला, 8.85 करोड़ की ठगी, पीड़ित जमाकर्ताओं ने विधायक लगाई गुहार
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना का मुख्य कारण रेल पटरी का टूटना बताया जा रहा है। पटरी टूटते ही मालगाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और डिब्बे पटरी से उतर गए। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। रेल यातायात को नियंत्रित करते हुए मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। हालांकि मौके पर मौजूद अधिकारी घटना को लेकर स्पष्ट एवं आधिकारिक जानकारी देने से बचते रहे। हादसे के चलते कुछ समय के लिए रेल परिचालन प्रभावित रहा, जिसे धीरे-धीरे सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


स्टेशन प्रबंधक मुकेश जैन ने बताया कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण ट्रैक में खराबी हो सकता है। मामले की विस्तृत जांच के लिए उज्जैन से रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंच रही है, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें