Shahdol: शहडोल में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों में विवाद हुआ, जिसमें एक युवक को पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। जिसके बाद शव को आरोपी युवकों ने सेप्टिक टैंक में फेंक दिया, जिसपर पुलिस ने एक महीने बाद अंधी हत्या का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया।
बुढ़ार थाना क्षेत्र के ग्राम नौगइ निवासी बैजनाथ सिंह 7 नवंबर को अपने तीन दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। जिसमें हनुमान सिंह, रवि पनिका, विनोद कुमार शामिल थे। इसी दौरान हनुमान व मृतक बैजनाथ के बीच किसी बात को लेकर गाली गलौच शुरू हो गई और देखते ही देखते दोनों के बीच झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई सूचना
इस झगड़े में हनुमान ने अपने दो अन्य साथी रवि और विनोद कुमार के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद शव को आरोपियों ने पड़ोसी कामोधन सिंह के सेप्टिक टैंक में फेंक दिया। दूसरे दिन जब लोगों को टैंक में बैजनाथ का शव देखा मिला, तो मामले की सूचना बुढ़ार पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की पड़ताल में जुट गई।
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
इसके बाद पुलिस ने आरोपी हनुमान सिंह व रवि पनिका सहित विनोद कुमार को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने घटना को स्वीकारा। जिसके बाद पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कर दिया है।