फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़ा हुआ युवक, आकाशीय बिजली गिरने से गई जान; गांव में पसरा मातम

Fri, 19 Jun 2026 09:18 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शहडोल

सार

शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र स्थित गोडारू गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बारिश से बचने के लिए आम के पेड़ के नीचे खड़े युवक पर बिजली गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गोहपारू थाना क्षेत्र की घटना।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल के गोहपारू थाना क्षेत्र के गोडारू गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। बताया गया कि युवक घर के पास स्थित खेत की ओर शौच के लिए गया था। इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गोडारू निवासी चंद्र प्रकाश केवट (22) पिता दशरथ केवट बारिश से बचने के लिए खेत में लगे एक आम के पेड़ के नीचे जाकर खड़ा हो गया। उसी समय तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली पेड़ के पास आ गिरी, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा।

ग्रामीणों ने परिजनों को दी सूचना
बिजली गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के घरों में मौजूद लोग बाहर निकले। जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उन्होंने युवक को आम के पेड़ के नीचे गंभीर हालत में पड़ा देखा। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिजन और ग्रामीण तत्काल युवक को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही गोहपारू थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की तथा पोस्टमार्टम कराया। पुलिस का कहना है कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Indore News: टमाटर, गिलकी व लौकी जैसी सब्जियों के दाम छू रहे आसमान, मानसून में देरी से बिगड़ गया रसोई का बजट
विज्ञापन


सावधानी बरतने की अपील
ग्रामीणों के अनुसार घटना के समय क्षेत्र में अचानक मौसम खराब हो गया था और तेज गर्जना के साथ कई स्थानों पर बिजली चमक रही थी। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश और गरज-चमक के दौरान पेड़ों के नीचे खड़ा होना बेहद खतरनाक हो सकता है, क्योंकि बिजली अक्सर ऊंची वस्तुओं को अपनी चपेट में लेती है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें