फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: महिलाओं ने हिला-हिलाकर तोड़ दिए मकान निर्माण के लिए बनाए गए पिलर, थाने पहुंची शिकायत

Sat, 13 Jul 2024 08:22 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

जैतपुर थाना प्रभारी रामकुमार ने बताया की एक महिला मकान बनाने को लेकर किए गए निर्माण कार्य को तोड़ने की शिकायत दर्ज कराई है। राजस्व अमले से जमीन की स्थिति का विवरण लेकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मकान निर्माण के लिए बनाए गए पिलर महिलाओं ने तोड़े। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के जैतपुर थाना में शनिवार को एक महिला अजीब शिकायत लेकर थाने पहुंची। उसने बताया कि उसके निर्माणाधीन मकान के पिलर को उसके ही गांव की कुछ महिलाओं ने हिला हिलाकर उखाड़ दिया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जैतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भटिया निवासी सोभा गुप्ता पति गणेश गुप्ता 29 वर्ष ने थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया कि वह गांव में अपने मकान का निर्माण करा रही है। मकान के कई पिलर आधे खड़े किए जा चुके हैं। इस बीच शनिवार को गांव की कुछ महिलाओ ने जबरन विवाद करते पिलर को तोड़ दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस राजस्व अमले से जमीन की स्थिति का विवरण लेकर जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। जैतपुर थाना प्रभारी रामकुमार ने बताया की महिला ने शिकायत की है, राजस्व अमले से जमीन की स्थिति का विवरण लेकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें