सुर्खियों में शहडोल का यह बंगला
- फोटो : अमर उजाला
शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय शहडोल में तैनात सहायक प्रोफेसर डा. प्रज्ञा यादव सीएम मोहन यादव की रिश्तेदार हैं, जिसके बाद उन्हें जो बंगला आवंटित हुआ था, वह पूरी तरीके से जर्जर था। अब उसकी मरम्मत कार्य के लिए अधिकारियों ने बंगले को चमकाने के निर्देश दे दिए हैं और कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
उच्च शिक्षा विभाग ने तत्काल उनको आवंटित बंगले को चमकाने के निर्देश दे दिए। जल्दी इतनी दिखाई गई कि सुधार कार्य शुरू करने के पहले इस्टीमेट बनाने तक का इंतजार नहीं किया गया।आनन- फानन में इसकी मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया। हालांकि, प्रोफेसर प्रज्ञा यादव को यह बंगला इसी साल अगस्त में आवंटित कर दिया गया था।
विश्वविद्यालय शहडोल में तैनात सहायक प्रोफेसर डा. प्रज्ञा यादव के रहने के लिए इस उच्च शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित शहीद पार्क के ठीक सामने बना आवास स्वीकृत कर तत्काल इस बंगले को चमकाने के निर्देश दे दिए। जल्दी इतनी दिखाई गई कि सुधार कार्य शुरू करने के पहले इस्टीमेट बनाने तक का इंतजार नहीं किया गया। आनन-फानन में इसकी मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया। आवश्यक तोड़-फोड़ और रंगरोगन का काम शुरू हो चुका है। प्रयास यह है कि जितनी जल्दी हो सके, इस मकान को चकाचक कर दिया जाए।
यह भी बता दें कि विश्वविद्यालय में डा. प्रज्ञा यादव की नियुक्ति डा. मोहन यादव के उच्च शिक्षा मंत्री रहते हुई थी। मुख्यमंत्री बनते ही प्रोफेसर भतीजी के भवन की मरम्मत शुरू होने पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। हाउसिंग बोर्ड के सहायक यंत्री आरपी वर्मा का कहना है कि जर्जर भवन के मरम्मत कराने का निर्देश अधिकरियों ने दिया था, जिसका मरम्मत कार्य कराया जा रहा था। जिसके बाद अधिकरियों ने कार्य बंद करने का निर्देश दिया है तो काम बंद कर दिया गया है।