MP: ब्यौहारी में लोक सेवा केन्द्र में कर्मचारी और किसान के बीच विवाद का वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार कडौली निवासी अनूप द्विवेदी अपनी बेटी का निवास प्रमाण पत्र बनवाने आया था, तभी पैसों के लेनदेन को लेकर केंद्र के कर्मचारी और हितग्राही के बीच विवाद हो गया।
लोकसेवा केंद्र के कर्मचारी धनंजय कुशवाहा ने बताया कि हितग्राही अनूप द्विवेदी अपनी बेटी का निवास प्रमाण पत्र बनवाने आया था। लोक सेवा केंद्र में 20 रुपए का शुल्क लगता है। हितग्राही ने 50 रुपए दिए। बचे 30 रुपए के लेनदेन को लेकर कर्मचारी और हितग्राही के बीच विवाद होने लगा।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर हितग्राही और लोकसेवा केंद्र के ऑपरेटर के बीच बहसा बहसी हो गई, और देखते ही देखते दोनों एक दूसरे को गाली गलौच करते हुए हाथापाई में उतारू हो गए। वहां मौजूद लोग डरे सहमे इधर उधर भागने लगे, हालांकि इस दौरान वहा मौजूद अन्य कर्मचारी व कुछ लोग दोनों के बीच हो रही हाथापाई का बीच बचाव कर दोनों को एक दूसरे से अलग किया, तब जाकर मामला शांत हुआ।